पीएम मोदी से पहली मुलाकात पर सयोनी घोष का पोस्ट, लिखा -' याद रखने वाला पल '

दिल्ली. सांसद सायोनी घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं। पोस्ट के साथ उन्होंने इसे खास पल बताया। सायोनी ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मेरी पहली मुलाकात। एक यादगार पल!' प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब वह टीएमसी से अलग होकर 20 सांसदों वाले बागी गुट का हिस्सा बन चुकी हैं।


सायोनी घोष की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। खास बात यह रही कि कभी टीएमसी के साथ सक्रिय रहीं सायोनी ने प्रधानमंत्री से अपनी पहली मुलाकात को सार्वजनिक रूप से 'याद रखने वाला पल' बताया।


सायोनी घोष अब उन 20 बागी टीएमसी सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय का ऐलान किया था।


इस गुट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र देकर NCPI के साथ विलय की जानकारी दी थी। रिपोर्टों के मुताबिक, इस समूह में सायोनी घोष के अलावा सुदीप बंद्योपाध्याय, काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, यूसुफ पठान, दीपक अधिकारी और जून मालिया समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं।







You May Also Like

error: Content is protected !!