प्रिया सरोज ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज कराया केस,Ai तस्वीरों के जरिए छवि खराब करने का आरोप.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज के भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर केस दर्ज कराए जाने का मामला सामने आया है.


सपा सांसद ने एआई जेनरेटेड और मॉर्फ्ड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस शुरू हो गई है.





You May Also Like

error: Content is protected !!