पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न कमल सोनी और टीम के संग.सेलिब्रेशन को लेकर बोले सोनी.

• जब सराफा अध्यक्ष कमल सोनी बने 'झालमुड़ी वाले': बंगाल में भाजपा की जीत पर शहर में दिखा जश्न का अलग रंग*


• सराफा एसोसिएशन का अनूठा सेलिब्रेशन: बंगाल की जीत पर शहर में बांटी गई झालमुड़ी.




बिलासपुर . छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शहर में अनोखे अंदाज़ में जश्न मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच झालमुड़ी बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।



इस मौके पर कमल सोनी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन व सौरभ सिंह की नेतृत्व में पिछले डेढ़ महीने से बिलासपुर सराफा के कुछ कार्यकर्ता लगातार पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के लिए मेहनत कर थे, आज इस जीत के बाद बंगाल की जनता को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे अवसर पर खुशी मनाना जरूरी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जनता के विश्वास और विकास की जीत है। उन्होंने इसे देशभर में पार्टी के बढ़ते प्रभाव का संकेत बताया। जश्न के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।



https://youtu.be/gv-cyYDx234?si=oExcjaDu7QAFrJm0



कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी उत्साह के साथ इस जीत का स्वागत किया और झालमुड़ी का आनंद लेते हुए खुशी साझा की। शहर में इस आयोजन ने एक अलग ही माहौल बना दिया।



वाटर कूलर का लोकार्पण.


भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आम जनों की सुविधा के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण संरक्षक ब्रजमोहन सोनी से करवाया। जिला अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बाजार आने वाले ग्राहकों और राहगीरों को ठंडे और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस दौरान सचिव श्रीकांत पांडे,महेंद्र शाह, पंकज पारेख ,छेदीलाल सराफ, अजय सराफ, जितेंद्र सोनी, सूरज सोनी सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी उपस्थित रहे। सराफा एसोसिएशन के इस कदम की स्थानीय नागरिकों और खरीदारों ने जमकर प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि व्यस्त बाजार में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होने से अब उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।





You May Also Like

error: Content is protected !!