रेड कार्पेट, ड्रोन शूट,काले सूट और चश्मे के साथ इंस्पेक्शन, थलपती विजय की सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास.

तमिलनाडु. मुख्यमंत्री थलपति विजय की सोशल मीडिया पर लोगों ने क्लास लगा दी है। सोशल मीडिया पर थलपति विजय का एक वीडियो शेयर कर यूजर्स ने उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।


थलपति विजय ने बुधवार को मेट्रो निर्माण कार्यों, परिचालन तैयारियों और भविष्य में प्रस्तावित विस्तार योजनाओं का जायजा लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस वीडियो में सीएम विजय काला सूट और काला चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे है। वहीं विजय के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया है। बस यही बात लोगों को पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि रूटीन इंस्पेक्शन के लिए ऐसे इंतजाम की क्या जरूत थी। कुछ लोगों ने कहा कि थलपति विजय भी बाकी राज्यों की सीएम की तरह ही है।







You May Also Like

error: Content is protected !!