साइबर सेल की सटीक मार: ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा, कार्रवाई से गदगद हुए पुलिस कप्तान.

• डीआईजी व एसएसपी रजनेश सिंह की खरी - खरी फरार आरोपियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर उन्हें भी जेल पहुँचायेंगे।


• कार्रवाई से खुश पुलिस कप्तान ने एएसपी सिटी, सीएसपी सिविल लाइन और एसीसीयू टीम को पुलिस शाबाशी देते हुए उनकी पीठ थपथपाई.



बिलासपुर. जिले में अवैध ऑनलाइन गेमिंग सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से खुश डीआईजी व एसएसपी रजनेश सिंह ने एसीसीयू (साइबर सेल टीम) व अन्य पुलिस अफसरों को शाबाशी देते हुए उनकी पीठ थपथपाई है।



सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी रिक्की पैनल के जरिए Aviator, Wingo, Casino सहित विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा संचालित हो रहा था। इसके अलावा मुख्य आरोपी रायपुर में छिपा हुआ था।

मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज, जिस पर पहले ₹5000 का इनाम घोषित था, पुलिस से बचने के लिए रायपुर में ठिकाना बदल-बदलकर रह रहा था। उसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ₹6.90 लाख नकद और लाखों रुपये के ऑनलाइन लेन-देन के सबूत मिले हैं।


संगठित नेटवर्क का खुलासा.


जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए देशभर में ग्राहकों को जोड़ते थे। फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल कर लेन-देन किया जाता था। सट्टे से होने वाली कमाई का 65% हिस्सा हेड ऑफिस और 35% हिस्सा लोकल ब्रांच को दिया जाता था। जब्त सामान में लग्जरी वाहन और महंगे गैजेट्स शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹45 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें लैपटॉप, महंगे मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, रजिस्टर में दर्ज लाखों रुपये का हिसाब-किताब, ₹6.90 लाख नकद के अलावा होंडा सिटी, ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर कार और एक्टिवा शामिल हैं।


गिरफ्त में आए आरोपी.


राजेश उर्फ राजा बजाज (34) निवासी मोपक.


प्रदीप खत्री (34) निवासी मंगला.


आगे की कार्रवाई जारी.


पुलिस अब आरोपियों की अवैध कमाई से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है। साथ ही बैंक खातों में हुए लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन की विस्तृत जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।


कार्रवाई से खुश हुए पुलिस कप्तान ने कहा.


बहुत दिनों से हमारी टीमें इस शातिर सटोरिये की पतासाजी कर रही थी लेकिन अब पकड़ा गया है । इसके सभी नेटवर्क को समूल खत्म करना बहुत जरूरी है । इसलिए इसके सभी रिकॉर्ड खंगालकर खंगालकर जो भी कोई हो उन्हें कानून की गिरफ्त में ना केवल लायेंगे बल्कि इनके द्वारा लूटकर बनाई गई संपत्ति को भी जब्त करेंगे ।

सराहनीय कार्य है। ASP City, CSP Civili line के नेतृत्व में और थाना प्रभारी के साथ हमारी ACCU team ने इसको पकड़ा है और आगे इसके नेटवर्क को ध्वस्त कर उन्हें भी जेल पहुँचायेंगे।







You May Also Like

error: Content is protected !!