• कोनी से बिरकोना पत्रकार कालोनी के लिए 8 करोड़ की सड़क शिलान्यास पर जताया आभार.
• टीम अजित मिश्रा को देखते ही खुजमिजाजी से मिले सीएम साय.
• बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयास की प्रेस क्लब ने कि तारीफ.
बिलासपुर. शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बिल्हा क्षेत्र के रहंगी में आगमन हुआ। इस दौरान
प्रेस क्लब की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने सौजन्य मुलाक़ात कर आभार व्यक्त किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मिश्रा ने कहा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाना अत्यंत सराहनीय पहल.
अध्यक्ष अजित मिश्रा ने मुख्यमंत्री साय का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कोनी से बिरकोना तक पत्रकार कॉलोनी एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल पत्रकार कॉलोनी बल्कि आसपास के नागरिकों के लिए भी आवागमन को सुगम बनाएगी और क्षेत्र के विकास को नई गति देगी। प्रेस क्लब की ओर से मुख्यमंत्री को इस जनहितैषी निर्णय के लिए कृतज्ञता प्रकट की गई।

गदगद हुए सीएम साय,काफी देर तक की चर्चा.
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा की टीम को देखकर सीएम साय बहुत खुश हुए और उन्होंने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम स्थल से लौटते समय मुख्यमंत्री साय ने प्रेस क्लब की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण की बधाई दी और पत्रकार हित में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और पत्रकार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्पक्षता और प्रतिबद्धता के साथ करें, यही अपेक्षा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
प्रेस क्लब के शपथ समारोह में डिप्टी सीएम साव ने की थी घोषणा.
मालूम हो कि बीते दिनों प्रेस क्लब की नव निर्वाचित टीम के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कोनी से बिरकोना तक पत्रकार कॉलोनी एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किए जाने की जानकारी प्रेस क्लब अध्यक्ष टीम अजित मिश्रा और वरिष्ट पत्रकारों की मौजूदगी में साझा करते हुए हुए प्रेस की पहल की जमकर तारीफ की थी।
इनकी रही मौजूदगी.
इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सह-सचिव हरिकिशन गांववासी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
सीएम साय को होली मिलन - फाग का न्योता.
मुलाक़ात के दौरान अध्यक्ष अजित मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पारंपरिक होली मिलन एवं फाग महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। इस पर मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में शामिल होने का पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया।



