शाबाश जवानों : सड़क पर तड़प रही बछिया को देखकर रुकी ट्रैफिक पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी, पहुंचाया पशु चिकित्सालय.

• बुजुर्ग वकील कार चालक की लापरवाही से जख्मी हुआ मवेशी.


• हादसे में घायल मवेशी को बीच सड़क से उठाकर किनारे लाए जवान, इलाज के लिए खुद लेकर पहुंचे अस्पताल.


बिलासपुर. पुलिसिंग सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद और बेजुबानों के प्रति संवेदना भी उसकी जिम्मेदारी का हिस्सा है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान (डीआईजी) रजनेश सिंह की पुलिसिंग की एक तस्वीर सामने आई है। हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के इसी मानवीय चेहरे को उजागर किया है। सड़क हादसे में घायल होकर तड़प रही एक बछिया को देखकर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों ने अपनी गाड़ी रोकी और उसे सड़क से सुरक्षित किनारे पहुंचाया। इसके बाद जवानों ने घायल मवेशी को बेहतर उपचार के लिए पास के पशु चिकित्सालय तक पहुंचाया।


https://youtube.com/shorts/VAIONLj8gCI?si=AX46KM1hGD0ohDKn


मिली जानकारी के अनुसार क्रेन पेट्रोलिंग-02 की टीम हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर एक बछिया वाहन की ठोकर से घायल अवस्था में पड़ी मिली। मवेशी को सड़क पर तड़पता देख पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल वाहन रोका और बिना देर किए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।


पेट्रोलिंग स्टाफ प्रधान आरक्षक जावेद अली, आरक्षक प्रदीप मिश्रा और आरक्षक तुलेश्वर चंद्र ने घायल बछिया को आसपास के लोगों के साथ मिलकर इलाज के लिए परसदा देवी मंदिर के पास स्थित पशु चिकित्सा संस्था तक पहुंचाया। जवानों की इस पहल से न सिर्फ एक बेजुबान की जान बचाने की कोशिश हुई, बल्कि पुलिस की संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली भी सामने आई।


मानवीय पुलिसिंग की तस्वीर बनी चर्चा का विषय.


वरिष्ठ पुलिस कप्तान (डीआईजी) रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिसिंग को लेकर जहां कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर जोर दिया जा रहा है, वहीं इस घटना ने पुलिस के मानवीय पक्ष को भी सामने ला दिया है। सड़क पर घायल बेजुबान की मदद के लिए जवानों का तत्काल रुकना और उसे उपचार तक पहुंचाना समाज में पुलिस की संवेदनशील छवि को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।





You May Also Like

error: Content is protected !!