बिलासपुर. सामाजिक विषयों पर गंभीर अध्ययन और शोध के क्षेत्र में सरगुजा की बेटी और पुलिस हैडक्वाटर के सीआईडी विंग में पदस्थ डीएसपी रोशनी वासनिक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें महिलाओं में बढ़ती अपराध प्रवृत्ति पर किए गए महत्वपूर्ण शोध कार्य के लिए बिलासपुर के कोटा स्थित Dr. C. V. Raman University द्वारा Doctor of Philosophy (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है।
प्रदेश के सीनियर टीआई आशीष वासनिक की धर्मपत्नी रोशनी वासनिक ने अपना शोध विषय “महिलाओं में अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति : एक समाजशास्त्रीय अध्ययन (रायपुर जिले के विशेष संदर्भ में)” पर केंद्रित किया। उनके इस शोध में महिलाओं के बीच बढ़ते अपराधों के सामाजिक, पारिवारिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक कारणों का गहन अध्ययन किया गया है। शोध में विशेष रूप से रायपुर जिले को आधार बनाकर बदलते सामाजिक परिवेश और उसके प्रभावों का विश्लेषण किया गया।
शोध कार्य को समाजशास्त्र के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस अध्ययन से महिलाओं से जुड़े अपराधों के पीछे के सामाजिक कारणों को समझने और भविष्य में सुधारात्मक नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।
रोशनी वासनिक की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों, शिक्षकों शुभचिंतकों और खास कर पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस उपलब्धि को न केवल व्यक्तिगत सफलता बल्कि समाज और शिक्षा जगत के लिए भी एक प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। रोशनी वासनिक ने अपनी मेहनत, लगन और शोध के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि गंभीर विषयों पर किया गया अध्ययन समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है।
डॉ रोशनी वासनिक ने कहा.
यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में एक छोटा सा योगदान है। मेरा शोध समाज को सकारात्मक परिवर्तन की ओर ले जाने का एक प्रयास है।
रोशनी वासनिक को पीएचडी की उपाधि मिलने पर 'OMG NEWS NETWORK' की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं..




