बिलासपुर. प्रदेश के राम राज्य में हिंदू संगठन का नाम लेकर अपनी राजनीति चमकाने वाले व्यक्ति की हरकत से न्यायधानी को शर्मसार होना पड़ा है। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठा कर महिला को डरा धमका उसके साथ जबरदस्ती रेप करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी का हिंदू संगठन से जुड़े होने का हल्ला बहुत मचा, पुलिस ने रेपिस्ट आरोपी के खिलाफ धारा - 294, 506, 323, 376(2)एन, 313 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल दाखिल करवा दिया है इधर पीड़ित महिला ने एफआईआर के बाद आरोपी और उसके भाईयों द्वारा केस वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगा सरकंडा पुलिस से शिकायत की है।
मुख्य बातें.
• पीड़िता के पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ किया बलात्कार.
• शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके बच्चों को मारने की धमकी दी थी.
• पीड़िता की रिपोर्ट के महज चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार.पुलिस को बताए अनुसार एक नजर घटनाक्रम पर.
सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने 12 जनवरी को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2003 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। कुछ दिन पहले पति घर से कहीं चले गए। जिनकी तलाश करने के बीच सहेली के साथ आने जाने के दौरान पीड़ित महिला की जान पहचान राजीव शर्मा पिता रामेन्द्र प्रसाद शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी आशा आटा चक्की के पास शक्ति चौक राजकिशोर नगर से हुई। जिसने महिला के पति को ढूंढने में मदद करने के बहाने फोन से बातचीत करना शुरू कर दिया और लगातार मिलते जुलते रहता था। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि बातचीत के दौरान राजीव शर्मा ने उसकी परिस्थियों का फायदा उठाकर शादी कर अपनी पत्नी बनाकर रखने की बात कही और प्रेम का इजहार किया तो उसकी बातों पर भरोसा करने लगी, वर्ष 2022 में अपने घर राजकिशोर ले जाकर जबरदस्ती डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाया और बलात्कार किया। जिसे शादी करने के लिए कहने पर वह डराते धमकाते हुये बच्चों को मरवा देने की धमकी देने लगा और लगातार संबंध बनाते रहा। इस बीच वह गर्भवती हुई तब गर्भपात करा दिया गया इसके बाद भी उसके गर्भ ठहरने से वर्तमान में एक लड़की का जन्म हुआ। जिसे भी वह अपहरण कर लेने और कहीं भी शिकायत करने पर उठवाकर मरवा देने की धमकी देता रहा।
पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद टीआई सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी राजीव शर्मा को रिपोर्ट के महज चंद घंटों के भीतर मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल करवा दिया है।
किस संगठन से जुड़ा आरोपी क्लियर नहीं, विहिप ने खंडन लेटर जारी किया.

आरोपी राजीव शर्मा की गिरफ्तारी के बाद शहर में चर्चा तेज हो गई आरोपी हिंदू संगठन ( विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल) से जुड़ा है। उसे हिंदू संगठन का विभाग मंत्री बताया जा रहा था। इस मसले में विश्व हिंदू परिषद का नाम सामने आने के बाद फजीहत शुरू हो गई। जिसके बाद विहिप के श्री सिन्हा प्रांत मंत्री के हस्ताक्षर जारी हुआ एक खंडन, स्पष्टीकरण पत्र सोशल मिडिया पर जारी हुआ जिसमें बलात्कार के आरोपी राजीव शर्मा को विहिप संगठन का न होना करार दिया गया।
पुलिस भी असमंजस में.
बलात्कार के आरोपी राजीव शर्मा की गिरफ्तारी के बाद उसके किसी हिंदू संगठन से जुड़े होने के सवाल पर पुलिस भी असमंजस में नजर आई और पुलिस ने सीधा बयान दिया कि महिला की रिपोर्ट दर्ज कर राजीव शर्मा नामक एक व्यक्ति को आम आरोपी कि तरफ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है वह किस संगठन से जुड़ा है जानकारी नहीं है।
दो माह पहले ही आरोपी को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया गया.
पति की गैरमौजूदगी में महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी राजीव शर्मा की गिरफ्तारी के बाद बहुत कीच कीच मची हुई है। सूत्रों की माने तो आरोपी की करतूत की शिकायत से पीड़ित महिला ने हिंदू संगठन के बड़े नेताओं को अवगत करा दिया था। जिसके बाद करीब दो माह पहले ही आरोपी राजीव शर्मा को संगठन से बाहर का निकाल दिया गया था।
https://youtu.be/zjT8YwaULWg?si=_NVm6UPl5KslePVW
फिर किसकी शह पर कोर्ट में आरोपी ने हंगामा कर पुलिस से भिड़ा ?
इस मामले में सोचने वाली बात है कि आरोपी राजीव शर्मा ने 17 नवंबर 2025 को जिला कोर्ट परिसर के भीतर किसकी शह किस संगठन के बल पर हंगामा कर पुलिस भीड़ गया था। मालूम हो कि तखतपुर में कथा वाचन के दौरान पंडित आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पंडित चैतन्य को जेल भेज दिया गया था।
कही इसी मसले को लेकर निपट तो नहीं गए टीआई?
हाल ही में एसपी ऑफिस से सिंगल आदेश जारी हुआ था। जिसमें देहात के एक थानेदार को लाइन अटैच किया गया। हालांकि ये आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण के तहत निकाला गया था वहीं जिला पुलिस में टीआई को लाइन अटैच करने के पीछे कोर्ट में हुए हंगामे में लॉ एंड ऑर्डर को संभाल रहे टीआई को हिंदू संगठनों के दबाव में बलि का बकरा बनाकर हटाने की चर्चा जोरो पर है।
पीड़िता ने कहा, हिंदू महिला के साथ हुआ तो कहा गया समाज,मिल रही धमकी.
https://youtu.be/f_-1QYRb8EU?si=htyB4Zva7gzeLid2
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए मिडिया से कहा कि मुझे केस वापस लेने लगातार आरोपी के भाईयों से धमकी मिल रही है। बहुत निर्दय बात है कि कोई घटना जब मुस्लिम महिला के साथ होती है तो उसे लव जिहाद का नाम दे दिया जाता है लेकिन आज जब हिंदू महिला के हुआ तो उसे क्या नाम दिया जाए यह मै पूछना चाहती हूं।
हथियार रखने की शिकायत की होगी जांच. एसएसपी.
पीड़िता द्वारा आरोपी राजीव शर्मा द्वारा गन दिखाकर डराने की धमकी देने की शिकायत आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने 'OMG NEWS' से कहा कि आरोपी के घर में पॉइंट टू टू गन मिली है। आगे की जांच के लिए टीआई को बोला हुआ है नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ता



