बिलासपुर. जिले के एसएसपी रजनेश सिंह (डीआईजी) की प्रहार पुलिसिंग ने शहर में नशे का कारोबार करने वाले तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो लोकल तो वही एक पंजाब का निवासी है।
इससे पहले.
पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार जिलेभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 03 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के 07 प्रकरणों में कार्रवाई कर 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन एवं 02 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है।
मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी पंकज कुमार पटेल और सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर नशेड़ियों को बेचने घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर हिंर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया गया।
उनके कब्जे से कुल 34 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था और अपने साथी आर. रजिंदर के साथ मिलकर तीनों इसे ऊंचे दामों पर बेचते थे।
जिला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही कर नशे के अवैध नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया गया है। पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

आरोपियों का नाम,पता.
1. मोहित हिंदूजा, पिता टीकम दास, उम्र 32 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 07
2. करन दीप सिंह, पिता सुखविंदर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 12
3. आर. रजिंदर कुमार, पिता मुख्तियार लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खेमकरण, जिला तरनतारन (पं
जाब)



