• एक महीने पहले पिट गया बीजेपी का अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री.
•फिर भी पुलिस के हाथ खाली.
• संगठन मे हो रही चर्चा लाचारी की नजर से देखा जा रहा बीजेपी का कर्मठ कार्यकर्ता खान.
बिलासपुर. शहर के चर्चित पब एंड बार के कर्मचारी और सत्ता धारी दल बीजेपी में अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री और IMPL के अध्यक्ष तौसीफ खान की भर भर कुटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस अब तक पकड़ नही पाई है। देर रात शराब देने को लेकर उपजे विवाद और आरोपियों तक पुलिस की शून्य खोजबीन को लेकर तरह तरह की चर्चाएं मार्केट मे हो रही है।
सियासत से लेकर पुलिस की गिरफ्त तक मुद्दा छिड़ा हुआ है कि आखिर सुशासन सरकार में बीजेपी के अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री और शराब कारोबारी का खुद को खास बताने वाला पंटर तौसीफ खान की तड़ी किस बात को लेकर हुई। एक महीने से ज़्यादा हो चुके इस मामले में तारबाहर पुलिस के हाथ पीड़ित तौसीफ खान की कुटाई करने वाले विपक्षी पार्टी से जुड़े नाजिम खान, सज्जान बुखारी और सम्मान खान के गिरेबान तक क्यों नहीं पहुंच पाए है। लिंक रोड़ स्थित अमिगोज बार एंड पब का कर्मचारी, सत्ता धारी दल से जुड़ा और IMPL का अध्यक्ष तौसीफ खान के साथ हुआ घटनाक्रम और आरोपियों की गिरफ्तारी न होना अब किसी को रास नहीं आ रहा है। बीजेपी के भीतर खाने में भी इस मसले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं छिड़ी हुई है। बीते महीने की शुरुआत में देर रात अमिगोज बार एंड पब में शराब देने को लेकर उपजे विवाद और पुलिस व आबकारी विभाग के नाक के नीचे शटर बंद होने के बाद भी बियर, विस्की और अलग अलग प्रकार की शराब बेचने की बात जगजाहिर है। इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन सवाल ये चल रहा है कि इतने बड़े शराब कारोबारी के पंटर और तो और बीजेपी पार्टी से जुड़े होने के बाद भी तौसीफ खान को तड़ियाने वाले तीन आरोपियों पुलिस के हाथ क्यों नहीं लग रहे हैं ?
आपसी समझौते की चर्चा.
तीन युवकों से पीटे तौसीफ खान के द्वारा तारबहार थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने उसकी जमकर कुटाई की थी। अंदरूनी रूप से घायल होने के बाद भी कॉलर ऊपर कर तड़ियाए चेहरा लेकर घूम रहे अमिगोज बार एंड पब का कर्मचारी की आरोपियों से अंदर ही अंदर आपसी समझौतों की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी को छोड़ कर बाकी दो शहर में घूमते नजर आ रहे हैं इधर तारबहार पुलिस की माने तो आरोपियों की तलाश की जा रही है।बीजेपी संगठन में चल रही खुसुर - फुसुर.
बीजेपी संगठन के भीतर से मिल रही खबरों की माने तो शराब कारोबारी के पंटर और ना पसंद चेहरे को पार्टी में जगह देने को लेकर भारी खुसुर फुसुर चल रही है। पार्टी और संगठन के मेन एक्सट्रीम से जुड़े जमीनी लोगों का कहना है कि क्या पता जाने, अनजाने में शराब कारोबारी के पंटर को संगठन में क्यों लाया गया है इससे पार्टी और संगठन की छवि खराब हो रही है। बीजेपी संगठन के सूत्रों की माने को ऐसा कहा जा रहा है कि अपनी ठसन दिखाने के चक्कर में नाम बड़े और दर्शन छोटे की तर्ज पर तौसीफ खान ने पार्टी ज्वाइन की है।
एक नजर घटनाक्रम पर.
घटना बीते महीने की है, तारबहार थाने से मिली जानकारी के अनुसार लिंक रोड़ स्थित अमिगोज बार एंड पब का कर्मचारी तौसीफ खान की देर रात नाजिम खान, सज्जान बुखारी और सम्मान खान ने मिलकर जमकर कुटाई कर दी। तीनों युवकों की कुटाई से घायल कर्मचारी तौसीफ ने पुलिस को बताया कि घटना रात करीब एक बजे अमिगोज बार एंड पब की पार्किंग में हुई। शराब लेने के नाम से तौसीफ का तीनों युवकों से विवाद हुआ जिसके बाद युवकों ने उसकी बेदम पिटाई की इधर मार खाए कर्मचारी की रिपोर्ट पर तारबहार पुलिस ने दर्ज मामला कर लिया था।



