• बीजेपी के पूर्व पार्षद अशोक जोतवानी से जुड़ा ढाबे का संचालन.
• चकरभाठा में देर रात होटल-ढाबा चेकिंग के दौरान खुली पोल, सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी कर रहे 5 युवक सपड़ाए.
• दूसरी तरफ,आबकारी विभाग की मिन्नतों से बन रहे मामले.
बिलासपुर. चकरभाठा क्षेत्र के बालाजी ढाबा में जाम छलकाते शराबियों को पुलिस ने पकड़ा है। होटल-ढाबा चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बीजेपी पार्षद के
ढाबे पर दबिश देकर पांच युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते रंगे हाथों पकड़ा। वहीं ढाबा संचालक पर अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का आरोप सिद्ध होने पर उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
https://youtube.com/shorts/nHKPSO-_iA4?si=8n0XcOzpzphxBXzL
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को चलाए गए विशेष होटल-ढाबा चेकिंग अभियान के दौरान चकरभाठा स्थित बालाजी ढाबा में कुछ लोग खुलेआम शराब पीते मिले। जांच में पाया गया कि ढाबा संचालक अशोक जोतवानी ग्राहकों को अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध करा रहा था। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संचालक समेत कुल छह लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(ग) एवं 36(च) के तहत प्रकरण दर्ज किया।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों में उसलापुर निवासी हर्ष श्रीवास (25), तिफरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह (23), बोदरी निवासी राजीव दुबे (29), यदुनंदन नगर निवासी मयंक सिंह (27), बोदरी निवासी बिट्टू कौशिक (28) तथा बालाजी ढाबा के संचालक अशोक जोतवानी (51) शामिल हैं।
इधर आबकारी विभाग ने कहा ऊपर से प्रेशर है एक छोटा केस ही बनवा लो.
शहर और हाइवे के बड़े होटल, ढाबों में अवैध शराबखोरी की कार्रवाई को लेकर अचानक जागे जिले का एक्साइज अमला एक तरह कार्रवाई के नाम पर रसूखदारों का नाम छिपा रहा है तो वहीं छोटे ढाबा संचालकों एक,दो छोटे केस बनाने की मिन्नते कर रहा है ताकि खानापूर्ति हो जाए। सूत्रों की माने तो ऊपर से प्रेशर का हवाला देकर आबकारी अमला कार्रवाई करने होटल और ढाबों के दरवाजे खटखटा रहा है। मालूम हो कि बीते दिनों एडीईओ मुकेश पाण्डेय की फ्लाइंग स्कॉट टीम ने
रायपुर रोड स्थित माहौल रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने की भनक लगने पर रेड कार्रवाई की,जिसमें रेस्टोरेंट संचालक, मैनेजर समेत कुछ रसूखदार फ्लाइंग स्कॉट टीम के हाथ लगे थे। कार्रवाई की खबर मीडिया तक पहुंची जिसके बाद न चाहते हुए भी एडीईओ मुकेश पाण्डेय की टीम द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा मीडिया को दिया गया वो भी पकड़े गए शराबियों के बिना नाम, पते के, इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा है कि आखिर वो रसूखदार कौन थे जिन्हें जमीन निगल गई या आसमान खा गया कि तर्ज पर आबकारी विभाग ने गायब कर दिया वही पूरे मामले में लेन देन कर पिक्चर खत्म करने का आरोप भी लगाया जा रहा है।
अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त नजर.
एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस का संदेश.
"ढाबों, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी तथा अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।"



