बिलासपुर. पड़ोसी जिला बलौदा बाजार में हुए उग्र आंदोलन में घायल पुलिस जवान का हाल जानने कुछ देर पहले कलेक्टर, आईजी, एसपी समेत जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी के अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे जहां अफसर ने घायल जवान से बातचीत की और कुशलक्षेम जाना.
•मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना.
•सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान की कुशलक्षेम जाना.
•बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देश.
बिलासपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदा बाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संदीप खलको के बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब से कुछ ही देर पहले आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण एसपी रजनेश सिंह ने अस्पताल पहुंच कर घायल जवान का हाल जाना।
मिल रही जानकारी के अनुसार जवान खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आईजी, कलेक्टर और एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
