भीषण हादसा: जेसीबी का टायर फटने से मची अफरा-तफरी, हेल्पर की जान गई, तीन लोग घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जेसीबी का टायर फटने से 18 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बोदरी की निर्माणाधीन कॉलोनी में जेसीबी के टायर में हवा भरी जा रही थी। तेज धमाके के बसाथ टायर फटा, जिससे उसके ऊपर बैठा हेल्पर करीब 15 फीट ऊपर हवा में उछला और मौके पर ही वह दम तोड़ दिया।


मृतक की पहचान उमाकांत कौशिक (18 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना में जेसीबी ऑपरेटर और मैकेनिक समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके की भयावहता साफ देखी जा सकती है। मामले की सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।





You May Also Like

error: Content is protected !!