बिल्डर और कांग्रेस नेत्री का पति गौरव तिवारी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमानत मुचलके पर रिहा.

बिलासपुर. शहर का चर्चित बिल्डर और कांग्रेस नेत्री शिल्पी तिवारी के पति गौरव तिवारी को सरकंडा पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक अभद्र वीडियो वायरल करने के मामले में आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें नगर निगम कर्मचारियों द्वारा महिला के साथ विवाद होता दिखाई दे रहा है। जिसे चर्चित बिल्डर ने सोशल मीडिया हैडल पर अपलोड किया था। स्थानीय सूत्रों की माने तो गौरव तिवारी द्वारा कॉलोनी में जाकर महिलाओं के बीच अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौच किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची नगर निगम टीम के साथ जमकर हुज्जतबाजी हुई थी।


बताया जा रहा है कि होली के पहले ही शहर में राजनीतिक सुरूर चरम पर पहुंच गया है और क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री शिल्पी तिवारी के पति द्वारा इस तरह का व्यवहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। रसूख की आड़ में चर्चित बिल्डर गौरव तिवारी द्वारा अशांति फैलाने का आरोप भी लगता नजर आ रहा है बहरहाल जानकारी के मुताबिक देर रात सरकंडा पुलिस ने गौरव तिवारी को हिरासत में लिया और थाने पहुंची हुई थी। सरकंडा थाने से मिली जानकारी के अनुसार रात में ही कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद आरोपी बिल्डर तिवारी को जमानत मुचलके पर थाने से चलता कर दिया गया।





You May Also Like

error: Content is protected !!