बस के अंदर फंदे से लटका मिला कंडक्टर का शव, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर. राजधानी के भाटागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बस के अंदर फांसी से लटकी हुई व्यक्ति की लाश मिली. मृतक की पहचान 42 साल के वसीम मोहम्मद के रूप में हुई है. वह बस कंडक्टर का काम करता था. घटना के बाद बस संचालन से जुड़े लोगों और आसपास मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया.

 

बस के अंदर फांसी!

पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके की है. शनिवार दोपहर बस स्टैंड में रायपुर बस सर्विस की खड़ी बस (CG 07 CW 9712) के अंदर फांसी के फंदे से कंडक्टर की लटकी हुई मिली. वसीम मोहम्मद मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम बरवैली का निवासी था. घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई.

सूचना के बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने सभी साक्ष्य जुटाए, शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, वसीम मोहम्मद ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. वह रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं. इसके अलावा साथी कर्मचारियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या मृतक पर किसी बात का दबाव था या किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया. मामले में पुलिस की जांच जारी है.


You May Also Like

error: Content is protected !!