ब्रेकिंग: इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाला गैंग धराया.

• गांव का युवक निकला मास्टर माइंड, पूर्व में भी कई लोगो से नौकरी लगाने के नाम पर कर चुका धोखाधड़ी.

• आरोपीगणो से 37 लाख 38 हजार रूपये का माल जप्त.

थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने

एक नजर घटना पर.

23 मर्कर को श्रीमति तुलेश्वरी मानिकपुरी पति अजय मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष निवासी बम्हनी ने थाना कोण्डागांव मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 मार्च को दोपहर लगभग 2.30 बजे एक इनोवा कार क्रमांक CG 10 BM 3041 में चार व्यक्ति उसके दुकान के पास आए और उसके पति अजय मानिकपुरी को अपने कब्जे मे रखे हुए थे तथा जबरदस्ती उसके घर दुकान में घुसकर घर के आलमारी में रखे पांच लाख रूपये नगदी को बल पूर्वक आलमारी से निकालकर तथा गल्ले में रखे रकम को और घर में लगे हुए कैमरे के डीव्हीआर को निकालकर तथा घर मे काम कर रहे पुष्कर ठाकुर, के मोबाईल को लूटकर अपने साथ ले गए।

पुलिस ने शुरू की जांच और पांच गिरफ्तार.

इधर थाना कोण्डागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बारिकी से जांच प्रारंभ किया। इनोवा कार की लोकेशन रायपुर में होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने इनोवा कार के चालक और मालिक को हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ किया। दोनों ने पुलिस को बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर रूपये के लालच में उसके साथ जाकर घटना को अंजाम दिया गया था वहीं पुलिस टीम ने घटना मे शामिल लेखराम सिन्हा, प्रभदीप सिंह, प्रियांक शर्मा से पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर ग्राम बम्हनी जाकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। लेखराम सिन्हा ने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा है यदि उसके घर में रेड कार्यवाही करते है तो बहुत रकम प्राप्त होगा जिसके लालच में आकर लेखराम सिन्हा के साथ मिलकर अजय मानिकपुरी के घर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूटने का प्लान बनाया था और साजेन्द्र बघेल लगातार अजय मानिकपुरी का लोकेशन बता रहा था।

15 मार्च की शाम के समय साजेन्द बघेल के कहने पर लेखराम सिन्हा, प्रियांक शर्मा और प्रभदीप सिंह के साथ बम्हनी आए हुए थे। इस वक्त अजय मानिकपुरी घर पर नही था, जिसके कारण उस दिन उनका प्लान सफल नही हो पाया था। जिसके बाद पुनः 19मार्च को साजन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी रायपुर गया हुआ तब लेखराम सिन्हा और उसके साथियों के द्वारा प्लान के तहत अजय मानिकपुरी को रायपुर से बम्हनी कोण्डागांव लाकर अजय मानिकपुरी के घर में लूट की घटना को फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर अंजाम दिया था। घटना के पांचो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है एवं लूट की रकम 438000/ रूपये एवं एक नग इनोवा कार किमत लगभग 20 लाख, एक नग XUV 300 कार रकम लगभग 10 लगभग, 09 नग मोबाईल कीमति लगभग 3 लाख रूपये कुल जुमला 37 लाख 38 हजार रूपये जप्त किया गया है।

टीम कोण्डागांव थाना और साइबर सेल.

इस पूरी कारवाई में थाना कोण्डागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी० नवल कोडोपी, सउनि राजकुमार कोमरा, दिनेश पटेल, प्र०आर 279 अशोक कुमार, आर० करन ध्रुव एवं साइबर सेल से उप निरी० संजय वट्टी सउनि दिनेश डहरिया प्र०आर० अजय बघेल, राजेश मनहर, रीतु राज, आर० बीजू यादव, मनोज मरकाम, चंदन यादव, कृष्णा नेताम, मनोज पोयाम, अजय देवांगन, रमेश बर्मन, परमेश्वर साहू, सन्तोष कोड़ोपी, अनिल शौर्य एवं अन्य स्टाफ शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम,पता.

01. सुरेन्द्र कुमार कुर्रे पिता नारायण प्रसाद कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी मराकोना थाना सरगांव जिला मुगेली छ०ग० हाल सिद्धी विनायक कॉलोनी न्यू संतोषी नगर बोरियाखुर्द रायपुर 7580828289

02. लेखराम सिन्हा पिता स्व० टिकाराम सिन्हा उम्र 39 वर्ष जाति कलार साकिन ग्राम पोस्ट बजन पुरी थाना कोरर जिला कांकेर हाल हिमालियन हाईटस एम.आई जी ब्लाक नं० 01 हाउस नं0 09 रुम नं० 60 थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ०ग० मो0न0 9479079064

03. प्रभदीप सिंह पिता रविन्द्र पाल सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन बिरगांव गाजीनगर वार्ड नम्बर 28 थाना उरला रायपुर छ०ग० 6232757898, 7566870013

04. प्रियांक शर्मा पिता रमेश शर्मा उम्र 22 वर्ष जाति ब्राहम्ण साकिन हिमालियन हाईटस एल.आई जी ब्लाक नं० 02 रुम नं0 60 थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ०ग० मो0न0 9131686962

05. साजेन्द्र बघेल पिता स्व० रामचंद्र बघेल उम्र 29 वर्ष ग्राम बम्हनी नयापारा थाना कोण्डागांव जिला कोण्डागांव छ०ग० 9340316541, 9669272836

You May Also Like

error: Content is protected !!