छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 20 अप्रैल से अवकाश, भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार का फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए साय सरकार ने 20 अप्रैल से सभी शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने दी है। बता दें कि प्रदेश में तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है। अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है। सबसे ज्यादा रायपुर में गर्मी पड़ रही है।

सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सकेप्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया है -…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 16, 2026


स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 01 मई से 15 जून तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा।


गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान

  • लंबे समय तक तेज धूप में न रहें, इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
  • बहुत ज्यादा तला भुना या भारी खाना न खाएं, इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है।
  • कोल्ड ड्रिंक और शराब से बचें, ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
  • खाली पेट धूप में बाहर न निकलें, इससे चक्कर या कमजोरी हो सकती है।
  • धूप में ज्यादा तेज रफ्तार से काम या एक्सरसाइज न करें।






You May Also Like

error: Content is protected !!