चिल्फी घाटी में भीषण हादसा, ट्रेलर से भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की मौत

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. चिल्फी घाटी नेशनल हाईवे 30 के बोड़ला के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है. ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. 

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. वहीं ट्रैफिक बहाल करने के लिए दोनों वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है. 



प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बोड़ला क्षेत्र में कई ऐसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट मौजूद हैं, जहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्थानों पर सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं.





You May Also Like

error: Content is protected !!