'धुरंधर 2' बस दस दिनों में बनी मिसाल, कमाई ₹1200 करोड़ के पार.

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दनादन कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. इस बीच, 10 दिनों की इसकी कमाई भी सामने आ गई है जो अपने आप में बहुत बड़ा आंकड़ा है. फिल्म ने सबसे बड़ी फिल्मों को धूल चटा दिया है.


रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. हालांकि, एक्शन से भरपूर इस स्पाई थ्रिलर की कमाई में सप्ताह के दिनों में गिरावट आई, लेकिन वीकेंड ने इसे फिर से रफ्तार पकड़ने में मदद की. जितनी कम कमाई इसने हफ्ते के बाकी दिनों में की, वो सारी कसर इसने अकेले शनिवार को ही निकाल दी. भारत में शनिवार को 60 करोड़ रुपये से अधिक के कलेक्शन के साथ, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 900 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया. फिल्म हफ्तेभर में ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा इतनी आसानी से पार कर जाएगी, ये सचमुच किसी ने सोचा न होगा. जानिए शनिवार की कमाई.





You May Also Like

error: Content is protected !!