एक्सीडेंट के बाद कपल ने किया रोमांस! लोगों ने की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक्सीडेंट के बाद कार सवारों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना का है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। जानकारी के मुताबिक, तिफरा में कार सवार युवक और युवती ने सवारी से भरी ई रिक्शा को ठोकर मार दी, इसके बाद वे दोनों कार के अंदर ही किस करते दिखाई दिए, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ और फिर लोगों ने कार सवारों की जमकर पिटाई कर दी।

 

मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वीडियो की जांच और पुष्टि की जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।




You May Also Like

error: Content is protected !!