कॉलेज बॉय नहीं,IPS कहिए, एक यू ट्यूब वीडियो ने 22 की उम्र में बदली अभिजीत की लाइफ.


महाराष्ट्र के अभिजीत पाटील के 'बेबी फेस' की वजह से लोग उन्हें कॉलेज बॉय समझ लेते हैं। लेकिन वर्दी में उनके कंधे पर लगे सितारे अभिजीत की असली पहचान और काबिलियत बयां करते हैं। बिना कोचिंग महज 22 साल की उम्र में IPS बनने वाले अभिजीत पाटील की कहानी आज हजारों युवाओं को मोटिवेट करती है। उन्होंने साल 2022 में यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया था और IPS ऑफिसर बने थे।  


एक यूट्यूब वीडियो ने अभिजीत की लाइफ बदलकर रख दी। यह उन दिनों की बात है जब वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। तब एक यूट्यूब वीडियो देखकर उन्होंने ठान लिया था कि आगे लाइफ में क्या करना है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने यूट्यूब पर एक यूपीएससी टॉपर का वीडियो देखा था और वहीं से यूपीएससी प्रिपरेशन की प्रेरणा मिली थी। वहीं से उनकी यूपीएससी जर्नी शुरू हुई और बहुत जल्द वे अपनी मंजिल तक पहुंच गए। 





You May Also Like

error: Content is protected !!