मां शिवा प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत गंभीर, उपचार जारी

रायगढ़। मां शिवा प्लांट में हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो श्रमिक – प्रमोद सोनी और चौखट सिंह की मौत हो गई है. दोनों श्रमिकों को ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल से चार दिन पहले रायपुर रेफर किया गया था. रायपुर के अस्पताल में ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में घायल तीन श्रमिकों गुड्डू कुमार, चतुर यादव और शनिराम राठिया का अभी भी इलाज चल रहा है.






You May Also Like

error: Content is protected !!