नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: कारों से भरा कंटेनर 30 फीट नीचे गिरा, चालक घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मोरगा चौकी क्षेत्र के बड़े मदनपुर घाट पर 8 नई कारों से लोड एक भारी-भरकम कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कंटेनर वाहन समेत उसमें लोड सभी 8 नई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं दुर्घटना में चालक को चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।



You May Also Like

error: Content is protected !!