स्मृति ईरानी का आज छत्तीसगढ़ दौरा, एयरपोर्ट से सीधे रायगढ़ के लिए होंगी रवाना

रायपुर. भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहीं हैं. पद संभालने के बाद यह उनका दूसरा दौरा होगा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारी को लेकर वह बैठक लेने पहुंचने वाली है. 


Smriti Irani CG Visit : रायपुर एयरपोर्ट से सीधे जाएंगी रायगढ़

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह स्मृति ईरानी रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगी. यहां से सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी, जहां जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी.

 इस दौरान स्मृति ईरानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी. वहीं देर रात वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी.



बता दें कि बीते 25 अक्टूबर को दो स्मृति ईरानी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई थी. पखवाड़े भर के भीतर 11 नवंबर को यह उनका दूसरा दौरा तय हुआ है. ऐसे में बुधवार को प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली है.

You May Also Like

error: Content is protected !!