'OMG': अमीरों के राशन कार्ड गरीबों के बीपीएल कार्ड में बदलकर लाखों रुपए का राशन घोटाला आज खुलकर कलेक्ट्रेट में पहुंचा.

'OMG NEWS NETWORK' की खबर रंग लाई, राशन दुकान बदलते ही जब राशन मिलना बंद हुआ तो लोग खाद्य विभाग पहुंचे. बिलासपुर. शहर में सक्षम, साधन संपन्न परिवारों की महिलाओं के नाम पर कूट रचना कर 'APL Card को BPL Card बनाकर खाद्य विभाग के पुराने अधिकारियों ने ग़रीबों के चॉंवल में बड़े पैमाने पर हर माह लाखों की हेराफेरी करने का मामला 'OMG NEWS NETWORK' में उजागर किया था। इसके बाद कुछ राशन दुकान बदलने से सारे मामले पर मोहर लग गई। आईपीएल के कार्ड धारी जब नई दुकान पर राशन लेने पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम का राशन उठ गया है। और उनका अंगूठा बीपीएल कार्ड में जाकर लगा है। इसकी जानकारी खाद्य विभाग को हुई तो उनका राशन रोक दिया गया और ऐसे लोग अब कलेक्ट्रेट में खाद्य नियंत्रक तक पहुंचने लगे हैं। सक्षम परिवारों के नाम पर कूट रचना कर BPL कार्ड बनाने की जालसाज़ी. बिलासपुर शहर में सक्षम, साधन संपन्न परिवारों की महिलाओं के नाम पर कूट रचना कर APL Card को BPL Card बनाकर ग़रीबों के चॉंवल में बड़े पैमाने पर हर माह लाखों की हेराफेरी किए जाने की जानकारी मिल रही है राशन कार्ड नंबर. 223754568024/ 223758632487 223755651261 /223754568024 223753990155 223756304958 223756580793 223759023902 223759912037 223756428867 223757699854 223753435214 223759760140 223757526162 223755183815 वग़ैरह सैकड़ों कार्ड में कूट रचना किए जाने की पुख़्ता जानकारी मिली है.. चटर्जी,अग्रवाल, जाजोदिया, गुप्ता , सोनी , जैन, द्विवेदी, पांडेय, सालुंके, पवार, सूरी , सरनेम वाले परिवारों के नाम पर BPL कार्ड बनना अनेक संदेहों को जन्म दे रहा है। उल्लेखनीय है कि इस जालसाज़ी को कार्ड नवीनीकरण के नाम पर जनवरी 2022 से सितंबर-अक्टूबर 2023 के दौरान अंजाम दिए जाने की संभावना है… मज़ेदार बात है कि - कार्ड धारियों को भी पता नहीं है कि कूट रचना कर उन्हें BPL Card holder बना दिया गया है। महत्वपूर्ण सवाल. शहर में 2022 में जाजोदिया, सोनी , गुप्ता जैसे सरनेम वालों का BPL कार्ड बना है या नहीं ? जय माता दी खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित विनोबा नगर दुकान ID 401001121 और संस्कृति महिला समूह डीपूपारा ID - 401001025 के BPL card की जाँच हुई है या नहीं ? दूसरा सवाल. जाजोदिया, सोनी , गुप्ता वग़ैरह सरनेम वालों के नवीनीकृत कार्ड में पुराना कार्ड नंबर विलोपित क्यों हुआ ? पुराना कार्ड नंबर विलोपित करने की अनुमति किसने दी या अनुमोदन किस अधिकारी ने किया ? तीसरा सवाल. संपन्न नागरिकों के Ration Cards APL to BPL converte किस ID से हुआ ? IP address क्या है ? चौथा सवाल. जब संपन्न घरों के APL card ,BPL में Converte हुए तब FC - FI पद पर कौन कौन पदस्थ रहे ? उस दौरान पदस्थ FC-FI की तथाकथित APL to BPL के खेल में क्या भूमिका है ? अगर FC - FI की भूमिका नहीं है तो ज़िम्मेदार कौन है ? विभागीय सूत्रों के अनुसार इस षड्यंत्र में सिंधी युवक भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है… उक्त युवक स्वयं को मीडिया (पोर्टल संचालक) से संबंधित बताकर अवैधानिक कृत्य को अंजाम दिया है। सवाल लाख टके का. शहर में ( विशेषकर जय माता दी खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित विनोबा नगर एवं संस्कृति महिला समूह डीपूपारा) नवीनीकरण के बाद बने BPL कार्ड की विस्तृत जाँच कर बड़े भ्रष्टाचार/घोटाले से पर्दा उठाने की ज़िम्मेदारी कौन लेगा ? बोले फूड कंट्रोलर,मेरे नॉलेज में नहीं आया है. इधर यह मामला का उजागर होने के बाद ' OMG NEES NETWORK' से फूड कंट्रोलर श्री भदोरिया ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है।





You May Also Like

error: Content is protected !!