'OMG' ब्रेकिंग: व्यापारी को भनक तक नहीं लगी और पैसों से भरा बैग लेकर अज्ञात आरोपी फरार, घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सिंह, जांच शुरू. देखिए घटना का वीडियो.

बिलासपुर. शनिवार की रात व्यापार विहार के एक व्यापारी की कार से अज्ञात व्यक्ति ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया और व्यापारी को भनक तक नहीं लगी, घटना का खुलासा तब हुआ जब व्यापारी को कार में रखा बैग नहीं मिला और उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया इधर घटना के बाद मौके पर एसएसपी (डीआईजी) रजनेश सिंह और पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दिया गया है।


https://youtu.be/C2cTbjWy7Pc?si=NDdjv1neLLOlrwoX


सीएसपी सिविल लाइन निमितेष सिंह से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 8.30 बजे व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक ने अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर अपनी कार की पिछली सीट में रख दिया और दुकान का शटर बंद करने लग गए। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति आया और कार का पिछला गेट खोलकर सीट में रखे बैग को चोरी कर लिया गया। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि बैग में लगभग 8,00,000 कैश था। जिससे लेकर अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गया।


जांच शुरू, सीएसपी.


इधर सीएसपी सिंह ने कहा कि सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई है। आरोपी की पतासाजी हेतु अलग-अलग स्थानों पर टीम लगाकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।





You May Also Like

error: Content is protected !!