• जेल प्रबंधन की बेरुखी ने कैदियों की दीपावली की मिठास छीनी, परिजनों की भेजी मिठाई बैरंग!
• सेंट्रल जेल में महिला जेलर के फैसले पर उठे सवाल, अधीक्षक की कथित अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे बंदी; त्योहार पर अपनों के प्यार से भी महरूम हुए कैदी.
• 'OMG NEWS NETWORK' से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा टूटने नहीं देंगे परंपरा, तत्काल जेल अधीक्षक मंडावी को फोन पर किया लाइनअप.
बिलासपुर. दीपावली खुशियों, मिठास और अपनों के साथ त्योहार मनाने का पर्व है, लेकिन बिलासपुर सेंट्रल जेल की चारदीवारी के भीतर इस बार त्योहार की खुशियों पर प्रबंधन की कथित मनमानी भारी पड़ती नजर आ रही है। आरोप है कि जेल में बंद कैदियों के परिजनों द्वारा दीपावली के अवसर पर भेजी जाने वाली मिठाई को महिला जेलर कोकिला वर्मा ने जेल के भीतर पहुंचने से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में जिन बंदियों को त्योहार पर अपने परिवार की ओर से भेजी गई मिठाई के जरिए अपनों के स्नेह का एहसास होना था, उन्हें मायूसी हाथ लगी।
सवाल: परिजनों की मिठाई पर पाबंदी क्यों?
• दीपावली के मौके पर कैदियों के परिजन अपने बंदी रिश्तेदारों के लिए मिठाई लेकर जेल पहुंच रहे हैं।
• आरोप है कि महिला जेलर ने परिजनों की ओर से लाई गई मिठाई को कैदियों तक पहुंचने नहीं दिया।
• इस फैसले से उन बंदियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया, जो सालभर में आने वाले त्योहार पर परिवार के स्नेह की छोटी-सी सौगात का इंतजार करते हैं।
• सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि मिठाई को लेकर कोई सुरक्षा संबंधी नियम या प्रतिबंध है तो क्या इसकी स्पष्ट जानकारी परिजनों को दी गई थी?
जेल अधीक्षक मंडावी की अनदेखी या मातहतों की मनमानी?
एक बड़ा सवाल यह भी है कि जेल के भीतर व्यवस्थाओं की निगरानी और मातहत कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नियंत्रण की जिम्मेदारी जेल अधीक्षक की होती है। इसके बावजूद यदि महिला जेलर कोकिला वर्मा के स्तर पर ऐसा फैसला लिया गया है तो यह सवाल लाजिमी है कि जेल प्रबंधन को इसकी जानकारी थी या फिर मातहत अपनी मर्जी से फैसले ले रहे हैं? आखिर जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी की निगरानी में चल रही व्यवस्था का खामियाजा बंदियों और उनके परिजनों को क्यों भुगतना पड़ रहा है?
त्योहार पर मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी.
इस बारे में नाम नहीं छापने की शर्त पर एक रिटायर्ड जेलर ने 'OMG NEWS NETWORK' से कहा कि जेल में बंद व्यक्ति भले ही अपने किए की सजा भुगत रहा हो, लेकिन त्योहारों पर परिवार से मिलने वाली छोटी-छोटी खुशियां उसके लिए भावनात्मक संबल होती हैं। सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन उनके नाम पर मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी भी सवालों के घेरे में आती है।
जेल डीजी के फरमान का दिया जा रहा हवाला.
सूत्रों की माने तो महिला जेलर कोकिला वर्मा पर आरोप है कि वह हर तीज त्यौहार में अपनी मनमानी कर कुछ न कुछ अड़चन पैदा करती है और उनकी इस हरकत से जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी बेपरवाह रहते है। प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों के परिजनों द्वारा भेजी गई मिठाई (सोन पापड़ी) को सारी चेकिंग के बाद भीतर भेजा जा रहा है लेकिन बिलासपुर सेंट्रल जेल में महिला जेलर वर्मा ने डीजी जेल के फरमान का हवाला देकर कैदियों की मिठास को जेल के मुख्य द्वार से बाहर का रास्ता दिखा दिया ऐसा गंभीर आरोप 'OMG NEWS' बनाम कैदियों ने लगाया है।
महिला जेलर वर्मा ने रिसीव नहीं किया अपना मोबाइल.
जेल प्रबंधन पर लग रहे गंभीर आरोप और खास कर महिला जेलर कोकिला वर्मा की मनमानी पर सीधा उनका नाम सामने आने पर 'OMG NEWS' मामले की सत्यता को जानने महिला जेलर वर्मा को फोन किया ताकि उनका पक्ष लिया जा सके लेकिन महिला जेलर ने अपना मोबाइल फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा.
शाबाश कलेक्टर अग्रवाल, मैसेज मिलते ही फौरन जेल अधीक्षक मंडावी को किया किया लाइनअप.
सेंट्रल जेल में कैदियों तक दीपावली की मिठाई नहीं पहुंचने की चर्चा 'OMG NEWS' ने क्लेक्टर संजय अग्रवाल से की और पूछा कि क्या ऐसा कोई आदेश आया कि इस दीपावली प्रदेश की अन्य जेलों को छोड़ सिर्फ बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों को उनके परिजनों द्वारा भेजी जाने वाली मिठाई अन्दर नहीं जाएगी। जिसके बाद कलेक्टर ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। कलेक्टर ने फोन पर ही तत्काल जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी को लाइन पर लिया और पूछा मिठाई अन्दर नहीं जाने का क्या कारण है जिस पर जेल अधीक्षक मंडावी ने सफाई दी कि दीपावली के पहले से भारी मात्रा में मिठाई आने लगी थी जिसके कारण मिठाई नहीं ली जा रही थी। इतना सुनते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जेल की सारी व्यवस्था देखना आपका काम है परंपरा टूटनी नहीं चाहिए अच्छी व्यवस्था बनाओ और कैदियों तक दीपावली की मिठाई पहुंचाने का काम पूरा कीजिए.
कलेक्टर ने 'OMG NEWS NETWORK' से कहा थैंक्स.
जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी को लाइनअप करने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 'OMG NEWS NETWORK' ko दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि आपने मुझे अच्छी जानकारी दी थैंक्स.