फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज



विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में बंटी एक बहुत बड़ी सिनेमैटिक फिल्म है, जो दुनिया के सबसे महान महाकाव्यों में से एक से प्रेरित है।

शुरुआत से ही, त्रिदेव तीनों लोकों पर राज करते हैं; ब्रह्मा – जो सृष्टि रचते हैं, विष्णु – जो रक्षा करते हैं और शिव – जो परिवर्तन लाते हैं। जब स्वर्ग और धरती पर हलचल बढ़ने लगती है और सब कुछ बिगड़ने लगता है, तब त्रिदेवों में से एक, भगवान विष्णु संतुलन बनाए रखने के लिए एक अवतार के रूप में धरती पर आते हैं। इस बार, विष्णु ने राम (रणबीर कपूर) के रूप में जन्म लिया है, जो एक ऐसे राजकुमार हैं जिनका मकसद दुनिया में व्यवस्था बहाल करना है। उनके सामने खड़ा है सबसे शक्तिशाली, विद्वान, अजेय और अमर राक्षस राज रावण (यश), जिसे खुद त्रिदेवों का आशीर्वाद मिला हुआ है। उसका घमंड और बदले की आग इतनी खतरनाक है कि वह पूरे ब्रह्मांड को हिला कर रख सकती है





You May Also Like

error: Content is protected !!