शराब घोटाले में आबकारी विभाग के 31 अधिकारियों को मिला कितना पैसा…

रायपुर. शराब घोटाले में 11 आबकारी अधिकारियों ने 88 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमीशनखोरी की. वसूली की रकम से प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में स्वयं और परिजनों के साथ ही बेनामी चल-अचल संपत्ति खरीदी. वहीं, कारोबारी में निवेश एवं बेहिसाब खर्च किया. 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में पेश किए गए चालान में ईओडब्ल्यू ने इसका खुलासा किया है. हम आपको 31 अधिकारियों को इस कमीशन का कितना हिस्सा मिला इसकी जानकारी दे रहे है.चार्जशीट के अनुसार, नवीन प्रताप सिंह तोमर ने रायपुर और बलौदाबाजार में सबसे ज्यादा 39 खसरों और 3 रजिस्ट्रियों में जमीन खरीदी. वह स्वयं और इंदिरा देवहारी के नाम पर हैं. मंजूश्री कसेर ने रायपुर, जांजगीर और गरियाबंद में 25 प्रॉपर्टी रिश्तेदारों एवं परिचितों के नाम पर खरीदी. नोहरसिंह ठाकुर ने रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में कुल 5 प्रॉपर्टी खरीदीं, जिनमें करुणा सुधाकर, लवकुश नायक और विजयलाल जाटवर जैसे नाम सामने आए हैं. प्रमोद नेताम ने कोरिया, कोरबा और रायपुर में 6 प्रॉपर्टी खरीदी, जो उनके और परिजनों के नाम पर हैं. इकबाल अहमद खान, दिनकर वासनिक, मोहित जायसवाल, विजय सेन शर्मा, नीतिन खंडूजा और अरविंद पटले जैसे अफसरों ने भी अलग-अलग जिलों में संपत्तियां खरीदीं, जिनके दस्तावेजी साक्क्ष्य जब्त किए गए हैं. वहीं, काली कमाई को छिपाने के लिए दिनकर वासनिक ने आईओसी शेयर में निवेश किया.अधिकारी का नाम एवं पदशराब पेटीकमीशनअनिमेष नेताम, आबकारी उपायुक्त3176104 करोड़ 44 लाखविजय सेन शर्मा, आबकारी उपायुक्त5358575 लाख 1902अरविंद कुमार पटले, सहायक आयुक्त5320437 करोड़ 44 लाखप्रमोद कुमार नेताम, सहायक आयुक्त5101271 लाख 41703जर्नादन सिंह कौरव, सहायक अधिकारी6000001 करोड़ 92 लाखइकबाल खान, सहायक जिला अधिकारी8584794 करोड़ 62 लाखरामकृष्ण मिश्रा, सहायक आयुक्त1209241 करोड़ 69 लाखविकास गोस्वामी, सहायक आयुक्त2232793 करोड़ 12 लाखनितिन खंडुजा, सहायक जिला अधिकारी718941 करोड़ 65158नवीन प्रतापसिंह तोमर, सहायक आयुक्त4791766 करोड़ 70 लाखमंजुश्री कसेर, जिला अधिकारी1170371 करोड़ 63 लाखसौरभ बशी, सहायक आयुक्त1686472 करोड़ 36 लाखदिनकर वासनिक, सहायक आयुक्त2085192 करोड़ 91 लाखमोहित कुमार जायसवाल, जिला अधिकारी1943932 करोड़ 72 लाखनीतू नोतानी, उपायुक्त अधिकारी5558497 करोड़ 78 लाखगरीबपाल, दर्दी सहायक जिला अधिकारी1661232 करोड़ 32 लाखनोहर सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त79003711 करोड़ 6 लाखसोनल नेताम, सहायक आयुक्त3840453 लाख 76540प्रकाश पाल, सहायक आयुक्त1440692 करोड़ 1 लाखवेदराम लहरे, जिला अधिकारी1112881 करोड़ 55 लाखआलेख राम सिदार, जिला अधिकारी3540949 लाख 57294एके अनंत, जिला अधिकारी1058451 करोड़ 48 लाखआशीष कोसाम, सहायक आयुक्त1813252 करोड़ 53 लाखएके सिंग, जिला अधिकारी1589122 करोड़ 22 लाखएलएल ध्रुव, उपायुक्त1037551 करोड़ 45 लाखराजेश जायसवाल, जिला अधिकारी4134625 करोड़ 78 लाखजेआर मंडावी, जिला अधिकारी1299451 करोड़ 81 लाखजीआर पैकरा, सहायक आयुक्त6030084 लाख 41993जीआर नुरूटी, सहायक आयुक्त1662162 करोड़ 32 लाखदेवलाल वैध, जिला अधिकारी1074981 करोड़ 50 लाखअशोक कुमार सिंह, जिला अधिकारी2369803 करोड़ 33 लाख







You May Also Like

error: Content is protected !!