•प्रहार पुलिसिंग: चाय वाले की कथित डीलिंग का ऑडियो आया सामने, विभाग में हलचल तेज.
• थाने के बाहर चाय की टपरी, अंदर ब्लैकमेल का खेल! ऑडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
• एक साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख की मांग, बिचौलिए का ऑडियो वायरल.
बिलासपुर. देश के बाद न्यायधानी के वीआईपी थाना इलाके के एक चाय वाले कि चर्चा प्रहार पुलिसिंग में जोरो पर चल रही है। सालों से थाने के बाहर चाय की टपरी सजाने वाले का ऐसा टशन कि कुछ तथा कथित पत्रकारों और चर्चित आरक्षक के साथ मिलकर ड्यूटी से थके मांदे एक अन्य आरक्षक की गहरी नींद का फायदा उठाकर बीयर की बोतल रख बनाए गए वीडियो को मार्केट में न लाने के एवज में फोन पर बेधड़क डील कर रहा है। जिसकी बातचीत के एक ऑडिय 'OMG NEWS NETWORK' के हाथ भी लगा है इधर लेनदेन का ऑडियो बाहर आने के बाद पुलिस विभाग मे मचे हाहाकार से अब चाय वाले समेत ऑडियो में सामने आए पुलिस कर्मियों और तथा कथित पत्रकारों से पूछताछ कर बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
'OMG NEWS NETWORK' अपने पाठकों को यह बताना चाहता है कि सिविल लाइन थाने की बैरक में सोते हुए आरक्षक के नींद का फायदा उठाकर बीयर की बोतल रख वीडियो कब ,किसने और किन हालातों में बनाया इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं लेकिन इस घटना के बाद पीड़ित आरक्षक और थाने के बाहर चाय की टपरी लगाने वाले युवक के बीच जो बातचीत हुई उसका ऑडियो हमें मिला है। जिसमें चाय वाला आरक्षक से मामला सुलटाने फोन पर खुल्लम खुला बात कर रहा है। इस ऑडियो में चाय वाले ने डील पक्की करने शहर के कुछ तथा कथित पत्रकार का नाम तो लिया ही साथ ऐसे पत्रकार के नाम पर दाग लगाया जो हमेशा फील्ड में हर खबर पर नजर आते हैं। जिसका आजतक इस तरह के लेनदेन में किसी से कोई लेनदेन कि कोई भूमिका ही नहीं रही है। बहरहाल ऑडियो लीक होने के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है और सामने आए नामों को बुलाकर पुलिस पूछताप के बाद बयान दर्ज करने में लगी हुई है।
एक नजर घटनाक्रम पर.
ऑडियो में हो रही बातचीत के अनुसार सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक आरक्षक ड्यूटी के बाद थाना परिसर में सो रहा था। इसी दौरान किसी ने उसके पास बीयर की बोतल रखकर वीडियो बना लिया,यह वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। अब इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की जा रही। बताया जाता है कि इस वीडियो को थाने के ही एक स्टाॅफ ने कुछ तथा कथित पत्रकारों दिया था। ऑडियो में आरक्षक से चाय वाला मीडियेटर वीडियो को मार्केट में न लाने के एवज मे मीडियेटर बनकर बेधड़क बात कर रहा है।
सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक आरक्षक करीब एक साल पहले पेट्रोलिंग ड्यूटी था, देर रात पेट्रोलिंग के बाद वह थाना परिसर में बने एक कमरे में आकर आराम करने लगा,वायरल ऑडियो में बातचीत के अनुसार समझ आ रहा है कि इसी दौरान नींद का फायदा उठाकर ड्यूटी में तैनात चर्चित एक संदेही अन्य आरक्षक वहां पर आया, उसने सो रहे आरक्षक के पास बीयर की बोतल रख दी और उसे बदनाम करने की योजना के तहत वीडियो बना लिया,करीब एक साल बाद उक्त संदेही आरक्षक ने उस वीडियो को एक पत्रकार के पास भेज दिया, अब पत्रकार एक अन्य व्यक्ति को वीडियो दिखाकर आरक्षक से पहले एक लाख की मांग की, बात नहीं बनने पर उसने वीडियो दूसरे पत्रकार के पास भेज दिया, इस पर भी बात नहीं बनी तो उसने एक चाय वाले युवक के माध्यम से आरक्षक से एक लाख की मांग की, वायरल ऑडियो में आरक्षक और उसी चाय वाले मीडियेटर की बातचीत हैे। वीडियो वायरल करने वाले चर्चित संदेही आरक्षक के साथ ही कुछ तथा कथित पत्रकारों का नाम ऑडियो में सामने आया है।
एसएसपी ने किया था साइड लाइन फिर चढ़ा थाने की पटरी पर.
मालूम हो कि अपने साथी आरक्षक का बीयर की बोतल रख सोते हुए वीडियो बनाने वाले चर्चित संदेही आरक्षक को एसएसपी रजनेश सिंह ने करीब साल भर पहले ही सिविल लाइन थाने से हटा कर साइड लाइन किया था। उक्त आरक्षक का थाने के बाहर गाली गलौज और कई अन्य मामलों में हस्तक्षेप की भनक पुलिस कप्तान को लगी थी। ज्ञात हो कि सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षकों का वीडियो और ऑडियो पहले भी वायरल हो चुका है। तब भी बात समाने आई थी कि स्टाफ के ही लोगों ने एक दूसरे का वीडियो ऑडियो वायरल किया था। अब एक नया ऑडियो सामने आया है। इसमें भी थाने के ही एक विवादित संदेही आरक्षक (अभी सिरगिट्टी) थाने में पदस्थ का नाम सामने आ रहा है, आरोप है कि उसी ने सो रहे आरक्षक के पास बीयर की बोतल रखकर वीडियो बना लिया, अब इसके सहारे आरक्षक से चाय वाले के माध्यम से डील कर उगाह की कोशिश की जा रही है।
ड्यूटी से आकर थके मांदे बैरक में सो रहा था आरक्षक.
इस ऑडियो के लीक होने के बाद मचे हाहाकार की पड़ताल 'OMG NEWS' ने की तो पता चला कि आरक्षक
बैरक में सो रहा था। वायरल ऑडियो की बातचीत में पता चलता है कि आरक्षक ड्यूटी के बाद थाना परिसर में बने बैरक में आराम करने गया और उसकी नींद लग गई। यह बैरक करीब एक साल पहले का पुराना है,पूरा वीडियो उसी बैरक बताया जा रहा है। जब आरक्षक ने एक साल पुराना वीडियो होने की बात कही तो वसूली करने वालों ने इसे अधिकारियों के लिए नया बताने की बात कही,साथ ही वीडियो को रायपुर के न्यूज पोर्टल्स में कुछ तथा कथित पत्रकारों की ओर से खबर चलवाने की धमकी भी दे रहा है।
प्रमोशन रुकने का दिखाया डर.
वायरल ऑडियो में लेनदेन के बातचीत के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आरक्षक का नाम प्रमोशन लिस्ट में है। इसके चलते आरक्षक को धमकियां दी जा रही है। बताया जाता है कि वीडियो सामने आने पर निलंबित होने और प्रमोशन रुक जाने की बात कहते हुए रुपये की मांग की जा रही है। इसके अलावा कुछ नहीं तो पचास हजार में मामला सेट करने के बाद समय समय पर आवश्यकता अनुसार तथा कथित पत्रकारों कि सेवा करने की डिमांड की भी बात कहा गया है।
नहीं तो कर लूंगा आत्महत्या.
वीडियो, ऑडियो कि पिक्चर सामने आने के बाद नींद का मारा आरक्षक सकते में आ गया है,थाने के भीतर खाने में चर्चा हो रही है कि बेवहज नाम बदनाम होने से मानसिक रूप से क्षुब्ध आरक्षक काफी निराश हो गया है और अगर सच्चाई सामने नहीं आई तो आत्महत्या कर लेने उल जुलूल बाते कर घूम रहा है। आरक्षक के पिता का निधन कुछ दिन पहले ही हुआ है जिसके कारण भी वह दुखी है इधर पहले सिविल लाइन अब सिरगिट्टी थाने में पदस्थ साथी आरक्षक पर बीयर की बोतल रख नींद में होने का फायदा उठाकर वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लग रहा है।
दाद देनी होगी चाय वाले कि हिम्मत को.
इस ऑडियो के सामने आने के बाद एक तो कहना होगा कि थाने के बाहर चाय की टपरी सजाने वाले की हिम्मत हो दाद देनी होगी, कुछ तथा कथित पत्रकारों कि तरफ से बिचौलिए काम कर रहे चाय वाले ने कुछ एक सच्चे कलमकारो का नाम बेवजह बदनाम तो किया ही उससे भी परे वह आरक्षक को वीडियो वायरल करने का डर दिखा कर ऐसा बेधक बात कर रहा है कि पुलिस विभाग के अफसरों को भी शर्म आ जाए। थाने के भीतर एक एक की टेबल पर चाय की मिठास उसने ऐसे घोली की आरक्षक को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ा,हर पॉइंट में फोन पर आरक्षक से बात किया। खुद फर्राटे से बोलता रहा और अपने को दोगला होना भी नहीं बताया पर तथा कथित पत्रकारों कि सारी स्क्रिप्ट से आरक्षक को उतारने में कमी भी नहीं की.



