सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सली डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद और ऑटोमेटिक हथियार बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने आज सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सली डंप का खुलासा किया है। इस दौरान भारी मात्रा में गोला, बारूद और हथियार बरामद किया गया।

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में 24 अगस्त को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन के साथ सर्चिंग की। यह सर्चिंग थाना भेज्जी क्षेत्र के ग्राम भण्डारपदर और मुनुरकोंडा के पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में चलाया गया।

 

इलाके में सर्चिंग अभियान तेज

सर्चिंग के दौरान ग्राम भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला। टीम ने डम्प की सघन तलाशी ली, जिसमें ऑटोमेटिक हथियारों सहित विभिन्न देशी हथियार, बीजीएल लांचर, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा नक्सली गतिविधियों में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी सुरक्षा बलों ने जब्त की है। बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया गया है।

नक्सलियों के डम्प सामाग्रियों का विवरण

  • एसएलआर रायफल 01 नग।
  • 315 बोर रायफल – 01 नग ।
  • 410 मसकेट रायफल- 01 नग।
  • बीजीएल लांचर – 06 नग।
  • सिंगल शॉट राइफल 01 नग ।
  • 315 बोर देशी कट्टा – 01 नग।
  • 12 बोर रायफल – 05 नग।
  • भरमार बंदूक – 07 नग।
  • एसएलआर मैगजीन- 01 नग।
  • मैगजीन – 01 नग ।
  • बीजीएल सेल बड़ा – 08 नग ।
  • बीजीएल सेल मिड़ियम – 23 नग ।
  • बीजीएल सेल छोटा – 58 नग ।
  • देशी हैण्ड ग्रेनेड – 05 नग ।
  • बीजीएल मुण्डी – 08 नग ।
  • एके-47 जिंदा राउण्ड – 45 नग।
  • एसएलआर जिंदा राउण्ड – 196 नग।
  • इंसास रायफल जिंदा राउण्ड – 89 नग ।
  • 303.रायफल का जिंदा राउण्ड – 97 नग।
  • 315 रायफल का जिंदा राउण्ड – 20 नग ।
  • 12 बोर रायफल का जिंदा राउण्ड – 45 नग।
  • बीजीएल कॅर्टिज – 66 नग।
  • जिलेटीन स्टिक – 240 नग।
  • एके-47 रायफल खाली खोखा – 31 नग ।
  • 303 रायफल का खाली खोखा – 02 नग।
  • 12 बोर रायफल खाली खोखा – 10 नग
  • मैगजीन पौच – 18 नग ।
  • बीजीएल पौच – 07 नग ।
  • गन पाउडर – 18 किला (दो स्टील गुंडी में)।
  • एक्सीलेटर प्लग – 06 नग ।
  • टाईगर बम फटाका – 40 नग ।
  • काला वर्दी – 07 जोडी ।
  • कमर पौच- 10 नग ।
  • नीला ड्रम – 05 नग ।
  • कमर बेल्ट काला कलर- 32 नग ।
  • कमर बेल्ट हरा कलर – 22 नग ।
  • विषिल गार्ड – 11 नग ।
  • मंकी कैप – 07 नग ।
  • वेल्डर षिल्ड – 02 नग।
  • सोलर प्लेट 02 नग ।
  • रिबन – 03 नग ।
  • कपड़ा चैन – 05 मीटर।
  • पिट्टु बैग – 07 नग।
  • दवाईयां ।

अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री।



You May Also Like

error: Content is protected !!