छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का आरोप - स्कूल की प्रताड़ना से उठाया कदम

रायपुर। राजधानी रायपुर में आठवीं कक्षा की एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके घर पर फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके परिवार ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका का आरोप है कि स्कूल में आकांक्षा को काफी डांटा-फटकारा गया था। इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।




पुलिस ने कायम किया मर्ग, जांच जारी

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे प्रकरण की विधिवत जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच में स्पष्ट होगा कि घटना से पहले क्या हुआ था और छात्रा किन परिस्थितियों से गुजर रही थी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


You May Also Like

error: Content is protected !!