छत्तीसगढ़ विधानसभा: हत्या, लूट और अपहरण के मामलों में रायपुर सबसे आगे, सरकार ने सदन में पेश किए आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख शहर हत्या, लूट, अपहरण के मामलों में अन्य जिलों से आगे हैं. वहीं नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, और सुकमा जैसे आदिवासी बहुल जिलों में अपराधों की दर्ज संख्या कम है.

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक उमेश पटेल ने प्रदेश में पिछले दो वर्षों में हत्या, लूट, अपहरण, हिरासत में मृत्यु, जेल में मृत्यु को लेकर सवाल पूछा, उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा ने बताया कि हत्या, अपहरण सहित गंभीर अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. समय-सीमा में चालान प्रस्तुत करने के प्रयास किए जा रहे हैं. अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

गृह मंत्री ने बताया कि महिला थाना, साइबर थाना, सामुदायिक पुलिसिंग, जन-चौपाल और त्वरित कानूनी कार्रवाई के माध्यम से कानून-व्यवस्था मजबूत की गई है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए “हेलो सिस्टर” अभियान और “अभिव्यक्ति” मोबाइल ऐप के जरिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसके साथ संवेदनशील क्षेत्रों में बीट व्यवस्था, सघन पेट्रोलिंग और सतत निगरानी से अपराध नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है.


अपहरण के मामलों में हुई वृद्धि

गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा जवाब में उपलब्ध में कराए गए 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 और 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश जिलों में पिछले वर्ष की तुलना में अपहरण के मामलों में स्पष्ट रूप से वृद्धि देखी गई है.

राजधानी रायपुर में सबसे अधिक अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं. वर्ष 2024-25 में जहाँ 524 मामले थे, वहीं 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 634 हो गई. न्यायधानी बिलासपुर में भी अपहरण के मामले 331 से बढ़कर 438 हो गए हैं. वहीं दुर्ग में अपहरण के मामले 229 से बढ़कर 365 हो गए हैं.

हत्या के मामलों में मिला-जुला रुझान

विभिन्न जिलों में हत्या के मामलों में स्थिरता या आंशिक कमी/वृद्धि देखी गई है. रायपुर में हत्या के मामलों में मामूली कमी आई है. संख्या 85 से घटकर 84 हुई है. बिलासपुर में भी कमी देखी गई है, जहां 59 से घटकर 50 हो गए हैं. वहीं दुर्ग में यहाँ हत्या के मामले 53 से बढ़कर 60 हो गए हैं.

लूट के मामलों में स्थिति

लूट की घटनाओं में अधिकांश बड़े शहरों में स्थिरता है या मामूली बदलाव आया है. रायपुर में लूट के मामलों में मामूली कमी आई है, जो 66 से घटकर 64 हो गई. बिलासपुर में मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो 31 से बढ़कर 34 हो गई है. वहीं दुर्ग में यहाँ लूट के मामलों में गिरावट आई है, जो 43 से घटकर 27 रह गई है.

हिरासत में मृत्यु

हिरासत में मौत का आंकड़ा लगभग सभी जिलों में शून्य है, जो कि सकारात्मक है. हालांकि, कुछ अपवाद भी हैं. जैसे कोरबा में वर्ष 2024-25 में 1 मामला दर्ज था. इसी तरह से सूरजपुर में वर्ष 2025-26 में 1 मामला दर्ज हुआ। धमतरी में वर्ष 2024-25 में और बीजापुर में वर्ष 2025-26 में महज एक मामला दर्ज किया गया.

प्रदेश में विगत दो वर्षों में हत्या, लूट एवं अपहरण के पंजीकृत अपराध का विवरण

क.जिलाहत्या (1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025)हत्या (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026)लूट (1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025)लूट (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026)अपहरण (1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025)अपहरण (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026)हिरासत में मृत्यु (1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025)हिरासत में मृत्यु (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026)1रायपुर85846664524634002बिलासपुर59503134331438003दुर्ग53604327229365014कोरबा51462929224228005बलौदाबाजार27401535202263006जांजगीर-चांपा27291720200217007रायगढ़61532522111197008सरगुजा61521620130162009महासमुंद262512191211540010जशपुर654978811140011राजनांदगांव252110131081200012सक्ती1714621221200013कबीरधाम272744921060114बलरामपुर42416671900015सूरजपुर40384163850016बेमेतरा30226976710017मुंगेली14139669950018जगदलपुर242510773660019सारंगढ़-बिलाईगढ़13162475810020बालोद25153954730021कांकेर30198458530022गौरेला-पेंड्रा-मरवाही1890254650023धमतरी24215842441024मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर13152146620025कोरिया12213445500026कोण्डागांव13130042540027बीजापुर49330022120128गरियाबंद18134631420029खैरागढ़-छुईखदान-गंडई12127128410030सुकमा33161017170031दंतेवाड़ा15182012260032मोहला-मानपुर-अ.चौकी1070019270033नारायणपुर159001180034रेल रायपुर11475600

जिलों में दर्ज अपराधों/जेलों में मृत्यु की कमवार जानकारी (1 जुलाई 2024 से 30 जून 2026 तक)

क.जिलापुलिस की क्रमवार जानकारीजिलाजेल की क्रमवार जानकारी1रायपुर31867रायपुर812बिलासपुर28924बिलासपुर173दुर्ग22075दुर्ग54कोरबा12900सरगुजा55बलौदाबाजार12048बस्तर46रायगढ़11070रायगढ़37जांजगीर-चांपा10726बलरामपुर रामानुजगंज28राजनांदगांव7734बलौदाबाजार भाटापारा29सरगुजा7627महासमुंद110महासमुंद6687गरियाबंद111सूरजपुर5605गौरेला-पेंड्रा-मारवाही112बालोद5492सूरजपुर113बेमेतरा5468कबीरधाम114कबीरधाम5033जांजगीर-चांपा115जगदलपुर4943धमतरी016सक्ती4858दंतेवाड़ा017सारंगढ़-बिलाईगढ़4817कांकेर018मुंगेली4529सुकमा019गरियाबंद4212नारायणपुर020जशपुर4111बीजापुर021बलरामपुर3616कोरबा022खैरागढ़-छुईखदान-गंडई3566मुंगेली023कांकेर3346सारंगढ़-बिलाईगढ़024धमतरी3328सक्ती025मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर3155कोरिया026कोरिया2253जशपुर027कोण्डागांव2243मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर028गौरेला-पेंड्रा-मारवाही2015राजनांदगांव029मोहला-मानपुर-अ.चौकी1419बालोद030बीजापुर1136बेमेतरा031दंतेवाड़ा962खैरागढ़-छुईखदान-गंडई032सुकमा927


33रेल रायपुर916


34नारायणपुर564






You May Also Like

error: Content is protected !!