कोंडागांव । उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर – पीपलकोटी टनल हादसे ने कोंडागांव को बड़ा दर्द दे दिया है. हादसे में लापता, घायल और मृत मजदूरों में कोंडागांव जिले के विभिन्न गांवों के मजदूर शामिल हैं.
मिली सूचना के मुताबिक, गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराये गए कर्मचारियों में कोण्डागांव के ग्राम दहिकोंगा में रहने वाले 20 वर्षीय सुनील दीवान पिता संतोष दीवान और ग्राम संबलपुर निवासी 33 वर्षीय पेनसिंह नेताम पिता पीला सिंह शामिल हैं.

वहीं लापता मजदूरों में ग्राम दहिकोंगा निवासी 22 वर्षीय देवनाथ पिता धनसुराम बघेल और ग्राम धनसुली (ईसलनार) निवासी 37 वर्षीय चेतन पोयाम पिता सोनाधर पोयाम शामिल हैं. वहीं मृत मजदूरों में ग्राम धनसुली (ईसलनार) निवासी 24 वर्षीय लखेश्वर पोयाम पिता सोनसिंह पोयाम और 25 वर्षीय ग्राममड़ानार निवासी भुनेश्वर पिता सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं.



