ध्यान दें! कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 अप्रैल से एक महीने के लिए बंद, आवाजाही हेतु रूट डायवर्जन प्लान जारी

दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी पर बने ब्रिज को एक महीने से लिये बंद किया जा रहा है. मेन्टेनेन्स के लिए नेशनल हाइवे 53 पर बने इस ब्रिज को 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए बंद किया जाएगा. इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने रूट डायवर्सन कर व्यवस्था बनाने जिले के तमाम पुलिस, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बीएसपी और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बैठक की.



दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग की ओर से एक माह तक चलने वाले इस मरम्मत कार्य मे व्यापक डायवर्सन योजना के तहत हल्के, मध्यम और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं. दुर्ग से रायपुर जाने वाले हल्के वाहनों को नेवई-उतई-सेलूद-पाटन- अभनपुर मार्ग और सुपेला-रिसाली क्षेत्र से जाने वालों को उतई-सेलूद-ढौर-अमलेश्वर मार्ग उपयोग करने की सूचना जारी की गई है.



वहीं रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहनों को चंदनीडीह-पुराना रपटा पुल या रायपुरा-महादेवघाट-अमलेश्वर मार्ग से गुजरने की सलाह दी गई है. भारी वाहनों के लिए भी विशेष समय और मार्ग निर्धारित किए गए हैं. कुछ मार्गों पर सुबह और शाम के समय भारी वाहनों की आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित रहेगी.

राजनांदगांव और महासमुंद की ओर से आने वाले वाहनों को निर्धारित समय पर टोल प्लाजा और प्रमुख पॉइंट्स पर रोका जाएगा. निर्माण एजेंसी को 24 घंटे वालेंटियर तैनात करने, क्रेन उपलब्ध रखने और डायवर्सन पॉइंट्स पर स्पष्ट संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त विशेष बल भी तैनात रहेगा.





You May Also Like

error: Content is protected !!