बिलासपुर. जिले की प्रहार पुलिसिंग में काम चोरी करने वाले थानेदारों पर एसएसपी रजनेश सिंह नजरे बनाए हुए है। कई बार की समझाइश के बाद भी जो नहीं सुधर रहा उसे एसएसपी पटरी से उतारने का मूड बना लिया है। इनमें ऐसे भी कई थानेदार है जिन्होंने काफी समय थाने में काट लिया है तो वहीं बहुत सी गलतियों को माफ कर एसएसपी ने उन्हें अभयदान देकर थाने का चार्ज संभालने का मौका दिया है। इसके बाद भी आदत से लाचार ऐसे थानेदारों को लाइन की रवानगी दिए जाने के संकेत मिल रहे है।
पुलिसिंग को लेकर सख्त और काम चोरो के लिए काल बने एसएसपी रजनेश सिंह की नजर जिले के कुछ टीआई पर है। बताया जा रहा है कि हर सुबह एसएसपी द्वारा लगाई जाने वाली क्लास में जिले के थानेदारों के काम काज की समीक्षा में क्लियर हो जाता है कि किसे कितना नम्बर मिला है वही काम चोरी और इलाके में पुलिस की धमक नहीं रखने वाले टीआई को भरी क्लास मे एसएसपी जमकर भड़क रहे है।
