बिलासपुर. बार काउंसिल ऑफ इंडिया, न्यू दिल्ली के द्वारा अनुशासन समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आलोक कुमार गुप्ता को, को-ऑप्टेड मेम्बर मनोनित किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा इस संबंध में एक पत्र श्री आलोक कुमार गुप्ता को प्रेषित किया गया है। ज्ञातव्य हो कि अनुशासन समिति को अधिवक्ता कदाचरण के संबंध में कार्यवाही करने का अधिकार प्राप्त होता है।
आलोक कुमार गुप्ता वर्तमान में स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के सदस्य भी है। आलोक कुमार गुप्ता ने उनकी इस नियुक्ति पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए व्यक्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने इस पद कार्य का निर्वहन करेंगे। भारतीय विधिक परिषद के द्वारा न सिर्फ उन्हें वरन छ.ग. राज्य के अधिवक्ताओं को सम्मान प्रदान किया है। आलोक कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया कि वे हमेशा अधिवक्ता हित के लिए कार्य करते रहेंगे। श्री शैलेन्द्र दुबे, मेम्बर (छ.ग. राज्य), बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुशंसा पर आलोक कुमार गुप्ता को मनोनित किया गया है।
