व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संचालित हो रहा था सट्टा नेटवर्क, पुलिस ने दो महिला सटोरियों को गिरफ्तार किया

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो महिला सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई, जिसमें नगद राशि और सट्टा-सामग्री जब्त की गई है.


अलग-अलग क्षेत्रों से दो महिला सटोरिए गिरफ्तार 

पुलिस ने कवर्धा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी. यहां नन्दिनीन उर्फ़ नीलू गुप्ता को खुद के घर के सामने अंकों पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. वहीं मौके से सट्टा-पट्टी, नगद रकम और पेन बरामद किए गए. आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. वहीं दूसरी कार्रवा वार्ड क्रमांक 05 लोहाराना देवारपारा क्षेत्र में की गई. यहां पूजा बांधेकर अलग प्रकरण में सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके विरुद्ध पृथक अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.



व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों महिला आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से अलग-अलग खाईवाली के नाम से सट्टा संचालन कर रही थी. उनके माध्यम से सट्टा खेलने और खिलाने वाले अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी.





You May Also Like

error: Content is protected !!