नशा - अड्डा बाजी करो और सरकारी मेहमान बनो, एसएसपी सिंह की पुलिसिंग ड्रोन से कर रही निगरानी.देखिए.

• ड्रोन से नशाखोरी पर कसा शिकंजा: सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहे 15 युवक पकड़े गए, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई


बिलासपुर. जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी शुरू की है। इसी कड़ी में पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी क्षेत्र में नशे के अड्डों की पहचान की और दबिश देकर नशा कर रहे 15 युवकों को धर दबोचा।


https://youtu.be/pQRhXkBOdbM?si=sSMqvCIDGE-xfnFq


बता दें कि यह कार्रवाई अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सीएसपी निमितेश सिंह और सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के नेतृत्व में की गई। इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से चुचुहियापारा, तिफरा और सिरगिट्टी के अतिसंवेदनशील इलाकों में सक्रिय नशे के अड्डों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर नशा कर रहे लोगों को मौके से पकड़ा।



कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 15 नशेड़ियों को हिरासत में लिया। मौके पर ही उन्हें सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराकर सख्त चेतावनी दी गई। इसके साथ ही उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। वहीं संदिग्ध रूप से घूमने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने समझाइश देते हुए कड़ी चेतावनी के साथ छोड़ दिया।


https://youtube.com/shorts/MWo0lOAcWKE?si=LIIoFgBqNir3iTWe


पुलिस की इस अचानक और सख्त कार्रवाई से इलाके में नशाखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम पहल बताया है।


https://youtube.com/shorts/YawlgbKdnv8?si=Bfme5tmwrmd-dxCZ


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और तकनीक की मदद से अपराधियों पर नजर रखी जाएगी।







You May Also Like

error: Content is protected !!